23 July 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब सरकार ने दावा किया है कि शिक्षा क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों के परिणामस्वरूप राज्य देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। सरकार का कहना है कि स्पष्ट नीयत, बेहतर नीतियों और लगातार किए गए प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिले हैं।
सरकार के अनुसार शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण, ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की स्थापना तथा सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसे कदमों का सकारात्मक असर सामने आया है।
सरकार ने कहा कि इन पहलों के चलते सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आज प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं तथा बड़े-बड़े पदों तक पहुंच रहे हैं। सरकार का दावा है कि शिक्षा सुधारों से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर अवसर मिले हैं और सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।













