Home Himachal फिलहाल राहत, लेकिन 18 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम! हिमाचल में भारी...

फिलहाल राहत, लेकिन 18 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम! हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

14 July 2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 जुलाई की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिर से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में अब तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 32% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। किन्नौर, सोलन और कुल्लू समेत कई जिलों में औसत से कहीं अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।