13 July 2026 Fact Recorder
Sports Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। 15 वर्षीय वैभव हाल ही में विंबलडन 2026 का फाइनल मुकाबला देखने लंदन पहुंचे, जहां उनके साथ युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी मौजूद थे।
मैच का आनंद लेने के साथ-साथ चारों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे Dap Challenge में हिस्सा लिया। इस मजेदार चैलेंज का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
किसे मिले कितने अंक?
वीडियो में खिलाड़ियों के स्टाइलिश हैंडशेक और उनकी टाइमिंग को अंक दिए गए। इस चुनौती में युवराज सिंह और संजू सैमसन ने शानदार तालमेल दिखाते हुए 10 में से पूरे 10 अंक हासिल किए। वहीं अभिषेक शर्मा को 9.5 अंक मिले, जबकि वैभव सूर्यवंशी को 9 अंक मिले।
क्या होता है Dap Challenge?
Dap Challenge सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुआ एक ट्रेंड है। इसमें दो लोग एक खास अंदाज में स्टाइलिश और तालमेल वाला हैंडशेक करते हैं। इस चैलेंज में हाथों की सही टाइमिंग, मूवमेंट और टकराने पर आने वाली आवाज को अहम माना जाता है।कई लोग इस चैलेंज को और रोचक बनाने के लिए इसे तेज गति से या आंखें बंद करके भी करते हैं और फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। भारतीय क्रिकेटरों का यह हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज विंबलडन के दौरान फैंस को काफी पसंद आ रहा है।













