मोगा 30 June 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : पंजाब के मोगा में रविवार रात डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस की 112 पीसीआर टीम पर कुछ युवकों ने ह*मला कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी गं*भीर रूप से घा*यल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आ*रोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोटकपूरा बाईपास रोड स्थित एक मोहल्ले से तेज आवाज में डीजे बजने और हुड़दंग मचाने की शिकायत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर की गई थी। शिकायत मिलने के बाद हवलदार सूबा सिंह और पुलिसकर्मी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और युवकों से डीजे बंद कर शांति बनाए रखने की अपील की।
आरोप है कि न*शे की हालत में मौजूद युवकों ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल सूबा सिंह गं*भीर रूप से घा*यल हो गए, जिन्हें तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चड़िक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि घा*यल पुलिसकर्मियों के बयान के आधार पर निरंजन सिंह, मनी कुमार, अर्जुन कुमार, हरतेश, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, मोनू यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।











