14 June 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: Kainchi Dham के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर नीम करोली सेवा समिति चंडीगढ़ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए नयागांव बैरियर पर सुबह 9 बजे से हलवा-पूरी, काले चने के प्रसाद और मीठे जल की छबील का वितरण किया गया।
समिति के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह आयोजन समिति के प्रधान त्रिभुवन बेलवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं महासचिव केशव तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से यूपीएससी परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल करने वाली आकृति ने प्रसाद वितरण कर बाबा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इसके अलावा कुमाऊं सभा की सलाहकार हीरा नेगी और सचिव राजिंदर सिंह नगरकोटी ने भी बाबा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति के चेयरमैन टी.सी. शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल मंडल, गोपाल तिवारी, दिनेश डोभाल, बाला दत्त बेलवाल सहित समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
श्रद्धा और सेवा भाव से आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।













