12 June 2026 Fact Recorder
National Desk: लखनऊ से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार शाम फिरोजाबाद के पास पथराव की घटना हुई। जिस एग्जीक्यूटिव क्लास कोच (E-1) पर पत्थर फेंका गया, उसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक Mohan Bhagwat यात्रा कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन मक्खनपुर और फिरोजाबाद स्टेशन के बीच से गुजर रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर कोच की खिड़की से टकराया, जिससे शीशा टूट गया। घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि, मोहन भागवत और अन्य यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। सुरक्षा कारणों से उन्हें ट्रेन से नीचे नहीं उतारा गया। ट्रेन के टूंडला जंक्शन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पथराव करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।













