Home Hindi एस.सी. कमीशन द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को तलब

एस.सी. कमीशन द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को तलब

चंडीगढ़, 01 जून 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जातिसूचक शब्द प्रयोग करने के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 4 जून 2026 को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया था कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस बाबत एस.एस.पी. संगरूर से रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा आज पेश की गई रिपोर्ट पर आयोग ने असहमति जताई है।