28 May 2026 Fact Recorder
Health Desk: Gallstones यानी पित्त की थैली में पथरी बनने की समस्या अब सिर्फ बढ़ती उम्र तक सीमित नहीं रही। खराब लाइफस्टाइल, कम पानी पीना, ऑयली फूड और अनियमित खानपान की वजह से युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।
दिल्ली के Sir Ganga Ram Hospital के लिवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष रंजन के मुताबिक, गॉल स्टोन आम आबादी के करीब 7 फीसदी लोगों में पाए जाते हैं। कम उम्र में इसके मामले बढ़ना चिंता की बात है।
गॉल ब्लैडर में पथरी कैसे बनती है?
गॉल ब्लैडर शरीर में पित्त (Bile) को स्टोर करता है, जो भोजन पचाने में मदद करता है। जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन की मात्रा असंतुलित हो जाती है, तब धीरे-धीरे पथरी बनने लगती है।
गॉल स्टोन के मुख्य प्रकार
1. कोलेस्ट्रॉल स्टोन
यह तब बनते हैं जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा जाता है। मोटापा, गलत खानपान और मेटाबॉलिक समस्याएं इसकी वजह बन सकती हैं।
2. पिगमेंट स्टोन
यह कम उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलते हैं। ये ब्लैक रंग के छोटे स्टोन होते हैं और ब्लड सेल्स टूटने (Hemolysis) की प्रक्रिया से बनते हैं।
युवाओं में क्यों बढ़ रही है समस्या?
- कम पानी पीना और डिहाइड्रेशन
- जंक और ऑयली फूड का ज्यादा सेवन
- तेजी से वजन घटाना (Crash Dieting)
- लंबे समय तक भूखा रहना
- खराब लाइफस्टाइल और तनाव
- जेनेटिक कारण
- अनियमित खाने की आदतें
गॉल स्टोन के लक्षण
- पेट के दाईं तरफ तेज दर्द
- खाना खाने के बाद भारीपन
- उल्टी या मतली
- गैस और अपच
- कभी-कभी बुखार और पीलिया
बचाव के लिए क्या करें?
- पर्याप्त पानी पिएं
- तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं
- ओट्स, दालें, फल और हरी सब्जियां ज्यादा लें
- वजन धीरे-धीरे कम करें
- समय पर खाना खाएं और ब्रेकफास्ट न छोड़ें
- नियमित एक्सरसाइज करें
कब जरूरी होती है सर्जरी?
अगर पथरी की वजह से बार-बार दर्द, इंफेक्शन या पाचन संबंधी परेशानी हो रही हो, तो डॉक्टर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। कई मामलों में Cholecystectomy यानी गॉल ब्लैडर हटाने की सर्जरी करनी पड़ती है।













