Home Health युगांडा से लौटी महिला की इबोला रिपोर्ट निगेटिव, एहतियातन आइसोलेशन में रखा...

युगांडा से लौटी महिला की इबोला रिपोर्ट निगेटिव, एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया

27 May 2026 Fact Recorder

National Desk:  Uganda से भारत लौटी एक महिला की Ebola virus disease जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला को हल्के बदन दर्द की शिकायत के बाद एहतियातन Bengaluru के सरकारी एपिडेमिक डिजीज अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया था।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसमें इबोला के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।

NIV जांच में रिपोर्ट आई नेगेटिव

महिला का सैंपल जांच के लिए National Institute of Virology (NIV) भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

बताया गया है कि 28 वर्षीय महिला Ahmedabad के रास्ते भारत पहुंची थी। निगरानी के तहत उसे होटल से अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

भारत में अभी तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं

Ministry of Health and Family Welfare ने स्पष्ट किया है कि भारत में अब तक इबोला का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार अफ्रीकी देशों में फैल रहे संक्रमण पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अफ्रीका में बढ़ रहा इबोला का खतरा

इस समय Uganda और Democratic Republic of the Congo में इबोला संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालात को देखते हुए World Health Organization (WHO) ने युगांडा में हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इबोला एक गंभीर और कई बार जानलेवा बीमारी होती है, जो संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों के सीधे संपर्क से फैलती है।

क्या हैं इबोला के लक्षण?

इबोला के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं:

  • तेज बुखार
  • शरीर दर्द
  • कमजोरी
  • सिरदर्द
  • गले में खराश

संक्रमण गंभीर होने पर उल्टी, दस्त और ब्लीडिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।