Home Hindi उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौ*त, 22...

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौ*त, 22 घायल

26 May 2026 Fact Recorder

National Desk:  उन्नाव। Lucknow-Agra Expressway पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौ*त हो गई, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। तेज रफ्तार बस (UP13 ET 6636) अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बस से बाहर छिटककर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरे।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया है कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।

मृतकों में बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राम जी राम और कैदी छत्रपाल सिंह तोमर भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के सीवान जिले से पुलिस टीम बंदी को पेशी के लिए गुरुग्राम लेकर गई थी और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान विजय गुप्ता, रवि वरन, सूरज जमालाल, पल्लव कुमार, राम जी राम और छत्रपाल सिंह तोमर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और Uttar Pradesh Expressways Industrial Development Authority (UPEIDA) की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को Lucknow Trauma Centre रेफर किया गया है।

घटना पर Yogi Adityanath ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।