26 May 2026 Fact Recorder
National Desk: नई दिल्ली में सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। राजधानी दिल्ली में CNG की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
15 मई के बाद यह चौथी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपया और 23 मई को 1 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हुई इन बढ़ोतरी के चलते पिछले 11 दिनों में CNG कुल 6 रुपये महंगी हो चुकी है।
लगातार बढ़ती कीमतों से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। आम लोगों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।













