20 May 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: Chandigarh में दवा विक्रेताओं के राष्ट्रव्यापी बंद का असर बुधवार को देखने को मिलेगा। शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, लेकिन मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने राहत व्यवस्था की है।
प्रशासन की ओर से Postgraduate Institute of Medical Education and Research, Government Medical College and Hospital, Government Multi Specialty Hospital और विभिन्न सिविल अस्पतालों सहित 52 मेडिकल स्टोर खुले रखने का फैसला लिया गया है।
पीजीआई के न्यू ओपीडी, एडवांस ट्रॉमा सेंटर, कार्डियक सेंटर, एडवांस्ड आई सेंटर और गोल मार्केट स्थित कई दवा दुकानें पूरे दिन खुली रहेंगी। इसके अलावा सेक्टर-22 और सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पतालों के मेडिकल स्टोर भी मरीजों को सेवाएं देंगे।
प्रशासन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में मौजूद Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana केंद्रों को भी संचालित रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को सस्ती और जरूरी दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिन मेडिकल स्टोरों को अनुमति दी गई है, वे बंद के दौरान सामान्य रूप से कार्य करेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें और आवश्यकता पड़ने पर सूचीबद्ध मेडिकल स्टोरों से दवाएं प्राप्त करें।













