Punjab Desk: पंजाब में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 18 मई से अगले 5 दिनों तक राज्य के कई जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है।
सबसे ज्यादा गर्मी बठिंडा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में 40.3, अमृतसर में 39.9, लुधियाना में 41.6, पटियाला में 42 और फरीदकोट में 41.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
किन जिलों में कब चलेगी लू?
18 मई
फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में लू चलने की चेतावनी।
19 मई
फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में गर्म हवाओं का असर बढ़ेगा।
20 मई
अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
21 मई
राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू का असर जारी रहेगा और यलो अलर्ट लागू रहेगा।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तरी और पहाड़ी इलाकों से सटे जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि मध्य और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में पारा 44 डिग्री तक जा सकता है।
लोगों के लिए सलाह
- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
- खेतों और बाहर काम करने वाले लोग सिर ढककर निकलें
- ORS, नींबू पानी और हल्के भोजन का सेवन करें













