Home Himachal हिमाचल में काफिलों पर कटौती का असर, राज्यपाल के फैसले का सीएम...

हिमाचल में काफिलों पर कटौती का असर, राज्यपाल के फैसले का सीएम सुक्खू ने किया स्वागत

14 May 2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने राज्यपाल Kavinder Gupta द्वारा सरकारी काफिले में कटौती करने के फैसले का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद राज्यपाल ने यह कदम उठाया है।

नगर निगम मंडी चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही वित्तीय अनुशासन की दिशा में कई कदम उठा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंत्रियों के वेतन में 30 प्रतिशत और विधायकों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है। साथ ही सरकारी काफिलों को भी सीमित करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने मंडी के थनेहड़ा, नेला और पैलेस-1 वार्ड में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। देर रात एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्यपाल के फैसले को सकारात्मक और स्वागत योग्य बताया।

वहीं, राज्यपाल द्वारा लोकभवन को फ्यूल कंजर्वेशन जोन घोषित किए जाने के बाद राज्य सरकार के मंत्री Harshvardhan Chauhan ने प्रधानमंत्री की ईंधन बचत संबंधी अपील पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इस तरह की चिंता जताना देश की आर्थिक स्थिति के सामान्य न होने का संकेत देता है। मंत्री ने रुपये में गिरावट और केंद्र की विदेश नीति को लेकर भी चिंता व्यक्त की।