Home Hindi RCB की जीत पर झूमीं शहनाज गिल

RCB की जीत पर झूमीं शहनाज गिल

14 May 2026 Fact Recorder

Sports Desk:  IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत के बाद अभिनेत्री और पंजाबी कलाकार Shehnaaz Gill का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RCB ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। टीम की इस जीत का जश्न सिर्फ खिलाड़ियों और फैन्स ने ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स ने भी मनाया। शहनाज गिल भी मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं और अपनी पसंदीदा टीम RCB को सपोर्ट करती नजर आईं।

शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह RCB की जर्सी पहनकर टीम की जीत का जश्न मनाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह खुशी से उछलते हुए “हम जीत गए” और “RCB-RCB” चिल्लाती नजर आ रही हैं। स्टेडियम में बज रहे गानों पर उन्होंने डांस भी किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। खासतौर पर RCB समर्थकों ने शहनाज के उत्साह की जमकर तारीफ की है।

यह पहली बार नहीं है जब शहनाज गिल ने RCB को सपोर्ट किया हो। इससे पहले भी वह टीम की जर्सी में तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल लगातार फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। Bigg Boss से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज अब बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।