Home Hindi IPL 2026: Shubman Gill का तूफानी बदला, Josh Hazlewood के ओवर में...

IPL 2026: Shubman Gill का तूफानी बदला, Josh Hazlewood के ओवर में ठोके 24 रन, गुजरात की शानदार जीत

01 May 2026 Fact Recorder

Sports Desk:  Indian Premier League 2026 के 42वें मुकाबले में Gujarat Titans और Royal Challengers Bengaluru के बीच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत में Virat Kohli ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए Kagiso Rabada के एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़ दिए और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। कोहली ने महज 13 गेंदों में 28 रन बनाए, हालांकि बाद में रबाडा ने उन्हें आउट कर बदला भी चुकता किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान Shubman Gill ने शानदार जवाब दिया। उन्होंने Josh Hazlewood के एक ही ओवर में 24 रन बटोरते हुए मैच का रुख पलट दिया। इस ओवर में गिल ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी और विपक्षी गेंदबाज पर पूरी तरह दबाव बना दिया।

मुकाबले में आरसीबी की टीम 155 रन पर ऑलआउट हो गई, जो इस सीजन में उनका पहला ऑलआउट था। जवाब में गुजरात ने 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल ने 18 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।