Home Chandigarh वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर कुमाऊं सभा ने जताया गहरा...

वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर कुमाऊं सभा ने जताया गहरा शोक

चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk: वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर कुमाऊं सभा चंडीगढ़ और अखिल भारतीय उत्तराखंड विकास परिषद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिषद के महासचिव एवं कुमाऊं सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे सहित सभी सदस्यों ने इसे मीडिया जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।

रुद्रपुर में दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रभारी और अमर उजाला के पूर्व ब्यूरो प्रभारी रहे भास्कर पोखरियाल का निधन एम्स दिल्ली में हुआ। उनके निधन से पूरे उत्तराखंड और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

भास्कर पोखरियाल ने अपने करियर में कई राज्यों में पत्रकारिता की सेवाएं दीं, जिनमें चंडीगढ़ भी शामिल है। उन्होंने अमर उजाला चंडीगढ़ में भी लंबे समय तक कार्य किया। वे अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।

शशि प्रकाश पांडे ने कहा कि कुमाऊं सभा और उत्तराखंड की सभी सामाजिक संस्थाएं उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने उत्तराखंड पत्रकारिता यूनियन का भी प्रतिनिधित्व किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उत्तराखंड सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कई बार सम्मानित किया गया।

सभा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।