चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2026 Fact Recorder
Sports Desk: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai Indians को वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 207 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ढेर हो गई।
चेन्नई की जीत के हीरो Sanju Samson रहे, जिन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे, और उन्होंने पूरे मैच में मुंबई के गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा। उनके अलावा Ruturaj Gaikwad ने 22 रन, Dewald Brevis ने 21 रन और कार्तिक शर्मा ने 18 रन का योगदान दिया।
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने तीन विकेट गंवा दिए और दबाव में आ गई। Tilak Varma (37 रन) और Suryakumar Yadav (35 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 104 रन पर सिमट गई।
चेन्नई की गेंदबाजी में Akeal Hosein ने घातक स्पेल डालते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं Noor Ahmad ने 2 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी। अन्य गेंदबाजों ने भी सटीक गेंदबाजी कर टीम की जीत पक्की कर दी।
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और यह उनकी इस सीजन की तीसरी जीत रही।











