झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 40 से ज्यादा IPS अधिकारियों के तबादले

18 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  Jharkhand सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 40 से अधिक IPS अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती की है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से देर रात जारी अधिसूचना में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ IPS अधिकारी Manoj Kaushik को CID के ADG पद के साथ-साथ मुख्यालय ADG का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं Pankaj Kamboj अब झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के MD के साथ IG मानवाधिकार की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

Narendra Kumar Singh को IG अभियान बनाया गया है और उन्हें पलामू रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। Aman Kumar को Hazaribagh का एसपी बनाया गया है, जबकि Praveen Pushkar को Deoghar और Nathu Singh Meena को Bokaro का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह Kapil Chaudhary को Palamu, Nidhi Dwivedi को Seraikela-Kharsawan, Mukesh Kumar Lunayat को Ramgarh और Shambhu Kumar Singh को Jamtara का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Anudeep Singh को Pakur, Ashutosh Shekhar को Garhwa और Rishabh Garg को Khunti का एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा Sumit Kumar Agrawal को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का एसपी और Rajkumar Mehla को आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) का एसपी नियुक्त किया गया है।

IG स्तर पर भी कई अहम बदलाव हुए हैं। Shailendra Kumar Sinha को IG बोकारो, Michaelraj S को IG रेल, Sunil Bhaskar को IG झारखंड सशस्त्र पुलिस और Kranti Kumar Gedideshi को IG निगरानी-सह-सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

युवा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। Divyansh Shukla को SDPO हुसैनाबाद, Raghvendra Sharma को SDPO पतरातू, Syed Mustafa Hasmi को SDPO चक्रधरपुर और Nikhil Rai को रांची कोतवाली का ASP बनाया गया है।