17 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सराफा बाजार में नरमी देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,55,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो गुरुवार को 1,57,500 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,44,850 रुपये पर आ गया, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 1,46,480 रुपये थी।
चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। शुक्रवार को चांदी का भाव 2,53,400 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जो गुरुवार को 2,58,700 रुपये था।
हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रुझान कुछ अलग देखने को मिला। यहां सोना हल्की तेजी के साथ 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत में 1,737 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 2,50,365 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में तेजी बनी हुई है, लेकिन घरेलू सराफा बाजार में फिलहाल गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।













