17 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: Una के हमीरपुर रोड स्थित एक कैफे में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि सुबह के समय कैफे खाली था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले कैफे की रसोई में लगी और देखते ही देखते पूरी किचन को अपनी चपेट में ले लिया। रसोई में रखा फ्रिज और अन्य सामान पूरी तरह जल गया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा। जिला अग्निशमन अधिकारी Suresh Kumar ने बताया कि विभाग को सुबह 6:40 बजे घटना की सूचना मिली थी। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रसोई से शुरू हुई थी।













