हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला

अनुपमा अंजलि बनीं महेंद्रगढ़ की उपायुक्त

चंडीगढ़, 16 अप्रैल 2026 Fact Recorder

Haryana Desk:  हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महेंद्रगढ़ (नारनौल) के उपायुक्त श्री मनोज कुमार-I को वित्त विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), फरीदाबाद की प्रशासक तथा शहरी संपदा, फरीदाबाद की अतिरिक्त निदेशक सुश्री अनुपमा अंजलि को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का उपायुक्त लगाया गया है।