16 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज 16 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो इसे और अधिक शुभ बना देता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होने की मान्यता है।
ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक के अनुसार, आज की तिथि कृष्ण चतुर्दशी है, जो सायं 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या प्रारंभ होगी। आज इन्द्र योग प्रातः 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद वैधृति योग का आरंभ होगा।
करण की बात करें तो विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शकुनि करण सायं 08 बजकर 11 मिनट तक प्रभावी रहेगा।
सूर्योदय प्रातः 05:55 बजे और सूर्यास्त सायं 06:47 बजे होगा। चंद्रोदय 17 अप्रैल को प्रातः 05:30 बजे और चंद्रास्त सायं 05:39 बजे रहेगा। आज सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा मीन राशि में स्थित हैं।
शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 बजे से 12:47 बजे तक रहेगा। वहीं अमृत काल प्रातः 09:27 बजे से 10:58 बजे तक रहेगा।
अशुभ समय:
राहुकाल दोपहर 01:58 बजे से 03:34 बजे तक, गुलिकाल प्रातः 09:08 बजे से 10:45 बजे तक और यमगण्ड प्रातः 05:55 बजे से 07:31 बजे तक रहेगा।
नक्षत्र जानकारी:
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 01:59 बजे तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू होगा। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं और देवता अहिर्बुध्न्य माने जाते हैं। यह नक्षत्र शांत, आध्यात्मिक, तर्कशील और रहस्यमयी स्वभाव का प्रतीक माना जाता है।













