हिमाचल में LPG की कोई कमी नहीं: एजेंसियों पर भीड़ से बचने की अपील

09 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Himachal Desk:  Himachal Pradesh में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। Himachal Pradesh State Civil Supplies Corporation के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों में व्यक्तिगत रूप से आने की आवश्यकता नहीं है। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सिलेंडर घर के नजदीक ही उपलब्ध कराए जाएं।

अधिकारियों के अनुसार, कई लोग अनावश्यक रूप से एजेंसियों में पहुंच रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और देरी बढ़ रही है। इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिना जरूरत एजेंसी परिसर में भीड़ न लगाएं और तय प्रक्रिया का पालन करें।

सिलेंडर वितरण डीएसी कोड के आधार पर किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। उपभोक्ताओं से यह भी कहा गया है कि सिलेंडर लेते समय अपना मोबाइल फोन साथ रखें, ताकि कोड साझा करने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

विभाग ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।