पुदुचेरी में हाई-टेक मतदान: ‘नीला’ रोबोट कर रही मतदाताओं का स्वागत, बना आकर्षण का केंद्र

09 April 2026 Fact Recorder

National Desk:  Puducherry में विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान मतदान केंद्रों पर तकनीक का अनोखा प्रयोग देखने को मिल रहा है। यहां एक पोलिंग बूथ पर ‘नीला’ नाम की एआई रोबोट मतदाताओं का पारंपरिक अंदाज में स्वागत कर रही है, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

वीओसी सरकारी स्कूल में स्थापित इस हाई-टेक रोबोट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह मतदान करने आए लोगों का अभिवादन करती है और उनसे संवाद भी कर सकती है। वॉयस फीचर से लैस यह रोबोट पहले से फीड किए गए कमांड के आधार पर बोलती है और आसपास मौजूद लोगों को स्पष्ट रूप से अपनी बात सुनाती है।

‘नीला’ को कोयंबटूर से लाया गया है और इसे विशेष रूप से इवेंट्स जैसे शादी, ऑफिस कार्यक्रम और चुनाव के लिए तैयार किया गया है। इसकी प्रस्तुति को और आकर्षक बनाने के लिए इसे पारंपरिक पोशाक में सजाया गया है, और इसके हाथ में फूलों की थाली भी है, जिससे यह मेहमानों का स्वागत करती नजर आती है।

मतदान केंद्र पर इस तरह की तकनीकी पहल लोगों के लिए नया अनुभव बन गई है। वोट डालने पहुंचे मतदाता इस अनोखे स्वागत को देखकर उत्साहित दिखे और ‘नीला’ रोबोट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाते नजर आए।