07 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: गर्मियों में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है, क्योंकि इसमें लगभग 92% पानी होता है और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रिज से निकालकर तुरंत बहुत ठंडा तरबूज खाना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा बताती हैं कि जब हम ज्यादा ठंडा तरबूज खाते हैं, तो शरीर को उसके तापमान को सामान्य करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और गैस, ब्लोटिंग या भारीपन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।
इसके अलावा, बहुत ठंडा तरबूज खाने से गले में खराश या खांसी की समस्या भी हो सकती है, खासकर उन लोगों में जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है या जो लंबे समय तक एयर कंडीशनर में रहते हैं। एक और बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वह है कटे हुए तरबूज को लंबे समय तक फ्रिज में रखना। इससे उसमें बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है और विटामिन C जैसे पोषक तत्व कम हो सकते हैं।
एक्सपर्ट्स की सलाह है कि तरबूज को हल्का ठंडा या सामान्य तापमान पर ही खाना बेहतर होता है। साथ ही, कटे हुए फल को ज्यादा देर तक स्टोर करने के बजाय समय पर खा लेना चाहिए, ताकि उसका स्वाद और पोषण दोनों बरकरार रहें।













