हरियाणा CM को ध*मकी: Nayab Singh Saini के नाम ईमेल के बाद चंडीगढ़ के स्कूलों में हाई अलर्ट

06 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  Chandigarh में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini को धमकी भरा ईमेल मिला। इस मेल में चंडीगढ़ और पंजाब के स्कूलों को निशाना बनाने और बम धमाकों की चेतावनी दी गई, जिसके बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया।

धमकी मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें स्कूलों में पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी पहले भी मिल चुकी है और कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम इसमें सामने आया है। ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए हमलों की चेतावनी दी गई थी।

फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।