White House के पास फा*यरिंग: Donald Trump की मौजूदगी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

06 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk:  United States की राजधानी में व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ गो*लीबारी से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब Donald Trump व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे, जिससे सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फायरिंग व्हाइट हाउस के सामने स्थित Lafayette Park के पास देर रात हुई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

United States Secret Service ने बताया कि संदिग्धों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना को किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश, खासकर Iran से जोड़कर नहीं देखा गया है।

गो*लीबारी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। जांच जारी है और एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं।