Home Hindi Terror Plan EXPOSED: मोबाइल में छिपा था साजिश का पूरा ब्लूप्रिंट, ATS...

Terror Plan EXPOSED: मोबाइल में छिपा था साजिश का पूरा ब्लूप्रिंट, ATS के हाथ लगे पुख्ता सबूत

06 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फोन से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी को ऑडियो क्लिप्स और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनमें पूरी साजिश का खाका तैयार किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी हैंडलर्स द्वारा भेजे गए निर्देशों में रेकी, टारगेट चुनने और हमले के तरीके तक की जानकारी दी गई थी। इतना ही नहीं, हमले के बाद हालात के वीडियो बनाकर भेजने के निर्देश भी दिए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि राजधानी में बड़ी वारदात की योजना बनाई गई थी, जिसके बाद अन्य शहर भी निशाने पर थे। एजेंसियां अब आरोपियों के मोबाइल डेटा और बैंक लेन-देन की गहराई से जांच कर रही हैं।

ATS को मिले इन सबूतों के आधार पर उम्मीद है कि रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सकेगा।