Home Haryana तेज रफ्तार बाइक बनी काल: स्टेज से टकराकर युवक की मौके पर...

तेज रफ्तार बाइक बनी काल: स्टेज से टकराकर युवक की मौके पर मौ*त

2 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  माता रानी चौक के पास मीना बाजार चौक में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृ*तक की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था।

बताया जा रहा है कि देर रात आकाश तेज रफ्तार बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान चौक के बीच बन रही करीब साढ़े पांच फीट ऊंची स्टेज से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सीधे लोहे के पाइपों से जा भिड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में हादसे का पूरा मंजर कैद हुआ है, जिसमें स्टेज निर्माण का काम चलता दिख रहा है और अचानक बाइक सवार युवक संतुलन खोकर टकरा जाता है।

जांच अधिकारी बलदेव सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह सड़क पर बने अवरोध को देख नहीं पाया।

आकाश के परिवार पर इस हादसे का गहरा असर पड़ा है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और अब घर में मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए आगे की कार्रवाई बयानों के आधार पर की जा रही है।