Delhi 01 Apr 2026 Fact Recorder
National Desk : ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश में पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने अपने प्रीमियम ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
कंपनी ने 100-ऑक्टेन पेट्रोल XP100 की कीमत दिल्ली में ₹149 से बढ़ाकर ₹160 प्रति लीटर कर दी है। वहीं प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ की कीमत ₹91.49 से बढ़कर ₹92.99 प्रति लीटर हो गई है। ये नई दरें देशभर के IOCL पेट्रोल पंपों पर लागू कर दी गई हैं।
हालांकि कंपनी ने इस बढ़ोतरी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मध्य-पूर्व में तनाव इसकी मुख्य वजह हो सकते हैं।
इससे पहले 27 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर घटाई थी, ताकि तेल कंपनियों पर वित्तीय दबाव कम किया जा सके और सप्लाई सुचारु बनी रहे।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और तेल कंपनियां कीमतों के कुछ बोझ को खुद वहन कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं पर अचानक बढ़ोतरी का असर कम पड़े।













