Delhi 01 April 2026 Fact Recorder
National Desk : ईरान में बढ़ते तनाव के बीच एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो गई हैं, जिसके तहत 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
अब दिल्ली में व्यावसायिक सिलेंडर 2,078.50 रुपये का हो गया है, जो पहले 1,884.50 रुपये था। कोलकाता में इसकी कीमत 2,208 रुपये, मुंबई में 2,031 रुपये और चेन्नई में 2,246.50 रुपये हो गई है। वहीं पटना में यह 2,365 रुपये और जयपुर में 2,031 रुपये तक पहुंच गया है।
हालांकि इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इससे पहले 7 मार्च को भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, जब घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ था। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई थी, जो पहले 853 रुपये थी।
लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों और कारोबारियों दोनों पर पड़ रहा है।













