26 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: Markapuram: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की जिंदा जलकर मौ/त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी बस की तेज रफ्तार डंपर (लॉरी) से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 6:30 बजे रायवरम इलाके के पास हुई। बस Hyderabad से पामुरु की ओर जा रही थी। जैसे ही बस एक मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई।
ज्यादा नुकसान क्यों हुआ?
- बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे
- पीछे बैठे यात्री आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए
- आगे बैठे करीब 7 लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृ/तकों में ज्यादातर लोग कनिगिरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
राहत और बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जांच जारी
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं।
👉 प्रशासन ने आशंका जताई है कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों के चलते मृ/तकों की संख्या बढ़ भी सकती है।













