हरियाणा में बड़े पैमाने पर तबादले: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी

26 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 21 आईएएस (IAS) और 42 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए। इस व्यापक बदलाव में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सरकार के आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गीता भारती को हिसार मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

इसी क्रम में अमित कुमार अग्रवाल को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी उनके वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त रूप से सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि यह तबादला सूची राज्य में प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। बड़े स्तर पर किए गए इन बदलावों से शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।