चंडीगढ़ में अब हर महीने आएगा बिजली बिल, CPDL की नई व्यवस्था लागू

26 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  Chandigarh में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। Chandigarh Power Distribution Limited (CPDL) ने अब दो महीने की जगह मासिक बिजली बिलिंग प्रणाली लागू कर दी है। इस संबंध में कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

क्यों किया गया बदलाव?

कंपनी के मुताबिक यह नई व्यवस्था Joint Electricity Regulatory Commission के निर्देशों के तहत लागू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता लाना है।

बिल को लेकर क्या है नया अपडेट?

CPDL ने साफ किया है कि:

  • जिन उपभोक्ताओं को 30 मार्च की डेडलाइन वाला बिल मिला है, वह फरवरी 2026 की खपत का है
  • जनवरी की खपत का बिल पहले ही फरवरी में जारी किया जा चुका है

उपभोक्ताओं को क्या मिलेगा फायदा?

  • अब हर महीने बिल मिलने से खर्च का हिसाब रखना आसान होगा
  • बिल में बिलिंग अवधि, जारी होने की तारीख और भुगतान की अंतिम तिथि साफ-साफ लिखी होगी
  • बिल समझने में भ्रम की स्थिति कम होगी

सेवाओं में भी सुधार

CPDL ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं:

  • घर-घर जाकर KYC और मीटर रीडिंग के लिए संसाधन बढ़ाए गए
  • ऐप आधारित बिल डिलीवरी सिस्टम को बेहतर बनाया गया
  • बिल वितरण प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी किया गया