26 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: राम नवमी के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर गुरुवार को कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
छुट्टियों के कारण आने वाले दिनों में भी बाजार की गतिविधियां सीमित रहने वाली हैं। अगले हफ्ते भी दो बड़े अवकाश पड़ रहे हैं—महावीर जयंती (31 मार्च) और गुड फ्राइडे (3 अप्रैल)। इन छुट्टियों के चलते अगले सप्ताह केवल तीन दिन ही ट्रेडिंग हो पाएगी, जिससे लंबा वीकेंड बनेगा।
कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) आज सुबह के सेशन (9 बजे से 5 बजे तक) में बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रेडिंग फिर शुरू होगी। वहीं नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) दोनों सेशन में पूरी तरह बंद रहेगा।
2026 के ट्रेडिंग कैलेंडर के अनुसार, इस साल कुल 16 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। आने वाले महीनों में अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), महाराष्ट्र दिवस (1 मई), बकरी ईद (28 मई), मुहर्रम (26 जून), गणेश चतुर्थी (14 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (20 अक्टूबर), दिवाली बलिप्रतिपदा (10 नवंबर), गुरु नानक जयंती (24 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) जैसे मौकों पर भी बाजार बंद रहेगा।
निवेशकों को सलाह दी गई है कि छुट्टियों के इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपनी ट्रेडिंग रणनीति तय करें।













