23 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: फिल्म Dhurandhar 2 की सफलता के बीच अभिनेता Ranveer Singh और Deepika Padukone पहली बार साथ में सार्वजनिक रूप से नजर आए। दोनों हाल ही में एक रेस्टोरेंट में लंच डेट पर पहुंचे, जहां उन्हें देखकर फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही मीडिया और प्रशंसकों ने कपल को घेर लिया। इस दौरान फैंस ने रणवीर की हालिया सफलता का जश्न मनाते हुए उन्हें ‘धुरंधर’ और ‘बब्बर शेर’ जैसे नारे लगाकर स्वागत किया। रणवीर ने भी मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट के अंदर फैंस और स्टाफ के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दीपिका सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में दिखीं, जबकि रणवीर नीली टी-शर्ट और जींस में कैजुअल लुक में नजर आए।
एक वायरल वीडियो में जैसे ही कपल रेस्टोरेंट से बाहर निकलता है, वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठते हैं और रणवीर के लिए जोरदार नारे लगाते हैं। रणवीर जहां फैंस के साथ रुककर तस्वीरें खिंचवाते नजर आए, वहीं दीपिका आगे बढ़ती रहीं, लेकिन पति के लिए फैंस की दीवानगी देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दी।
बता दें कि Aditya Dhar के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के पहले तीन दिनों में ही फिल्म 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। हालांकि दर्शकों और समीक्षकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है।













