21 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: Eid al-Fitr का पवित्र त्योहार आज 21 मार्च 2026 को पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पवित्र महीने के बाद आने वाला यह त्योहार खुशियों, भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। एक महीने तक रोजा रखने के बाद लोग इस दिन नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और मिठाइयों से मुंह मीठा करते हैं।
ईद का दिन रिश्तों को मजबूत करने और दिलों के बीच की दूरियां मिटाने का भी खास मौका होता है। इस दिन घरों में सेवइयां, शीर-खुरमा और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को प्यारे संदेश भेजकर ईद की शुभकामनाएं देते हैं।
ईद-उल-फितर 2026 के खास शुभकामना संदेश
1.
अल्लाह से यही दुआ है कि
आपकी हर दुआ हो कबूल,
न हो किसी चीज की कमी
और आपकी जिंदगी में हमेशा सुकून रहे।
ईद मुबारक 2026!
2.
रमजान की इबादतें हों कबूल,
आपकी हर दुआ हो मंजूर।
जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हों
और अल्लाह की रहमत हमेशा आप पर बरसे।
हैप्पी ईद-उल-फितर!
3.
ईद का चांद है नजर आया,
अपने साथ खुशियां है लाया।
मेरी और मेरे परिवार की तरफ से
आपको और आपके परिवार को
ईद की ढेर सारी मुबारकबाद।
4.
मीठी ईद का त्योहार आया है,
संग अपने खुशियां लाया है।
खुदा करे आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो
और आपका घर खुशियों से भर जाए।
ईद मुबारक!
5.
ईद का मौका है, सेवइयों की मिठास है,
हर दिल में खुशियों का एहसास है।
दुआ है आपकी जिंदगी में
हमेशा खुशियां और बरकत बनी रहे।
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक।
ईद का यह त्योहार लोगों को प्यार, भाईचारे और एकजुटता का संदेश देता है। इस खास दिन पर अपनों के साथ खुशियां बांटना और दिल से दुआ देना ही इसकी असली खूबसूरती है।











