20 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: Narendra Modi जल्द ही Central University of Himachal Pradesh के नवनिर्मित देहरा परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अपने स्थायी भवन का वर्षों पुराना इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
चैत्र माह के पहले Navratri के अवसर पर वीरवार को देहरा परिसर में हवन-यज्ञ के साथ नए भवन के शुभारंभ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अप्रैल या मई में प्रधानमंत्री आधिकारिक रूप से इस परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों को चरणबद्ध तरीके से यहां स्थानांतरित किया जाएगा।
शिक्षा और विकास को मिलेगा बढ़ावा
देहरा में स्थायी कैंपस शुरू होने से छात्रों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शोध का वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जा सके।
इसी सत्र से शुरू होंगे नए प्रोफेशनल कोर्स
विश्वविद्यालय के कुलपति Sat Prakash Bansal के अनुसार नए परिसर के उद्घाटन के बाद विभागों को धीरे-धीरे यहां शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही इसी शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में LLB और Hotel Management जैसे महत्वपूर्ण प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं।
हालांकि ये दोनों नए कोर्स फिलहाल Dharamshala परिसर में संचालित होंगे, जिससे जिला मुख्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का और विस्तार होगा













