एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल का हेल्थ अपडेट, चोट के निशान दिखाकर फैंस से पूछा -कमबैक देखोगे?’

20 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

एंटरटेनमेंट डेस्क:  Anurag Dobhal उर्फ UK Rider 07 ने कार हादसे के बाद अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के निशान दिखाते हुए फैंस से कमबैक को लेकर सलाह मांगी है।

चोट के निशान की तस्वीर शेयर की

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी कमर पर लगा बड़ा टांका और हादसे में आई खरोंच साफ दिखाई दे रही है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।

फैंस से पूछा कमबैक का सवाल

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुराग ने पोल शेयर करते हुए फैंस से पूछा—
“नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?”

पोल में उन्होंने दो विकल्प दिए—

  • हां, अपने व्लॉग्स और इंस्टा फिर से शुरू करो

  • जैसा आपको सही लगे

इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार उन्हें जल्द वापसी करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

विवाद और एक्सीडेंट के बाद चर्चा में आए थे

कुछ दिन पहले अनुराग ने एक वीडियो में अपने पारिवारिक विवाद और निजी जिंदगी को लेकर भावुक बातें साझा की थीं। इसके बाद वह उस समय चर्चा में आ गए थे, जब लाइव स्ट्रीम के दौरान कार चलाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था।

फिलहाल फैंस उनकी सेहत में सुधार देखकर राहत महसूस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जल्द वापसी के लिए सपोर्ट कर रहे हैं।