Academy Awards 2026 से पहले हादसे से बाल-बाल बचीं प्रियंका चोपड़ा, साथ थे निक जोनस

16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड समारोह Academy Awards 2026 से पहले प्रियंका चोपड़ा एक छोटे हादसे का शिकार होते-होते बच गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ गोल्फ कार्ट में बैठकर ऑस्कर वेन्यू की ओर जाती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में मोड़ लेते समय कार्ट एक तरफ झुकती नजर आती है, जिस ओर प्रियंका बैठी थीं। हालांकि ड्राइवर ने तुरंत संतुलन संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया।

ऑस्कर समारोह में प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं और उन्होंने इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के अवॉर्ड की घोषणा की। वहीं इस साल भारत की कोई भी फिल्म अंतिम नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी।