16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: ईरान के नए सुप्रीम लीडर बताए जा रहे मुज्तबा खामेनेई को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। नियुक्ति के करीब 10 दिन बाद भी अमेरिकी एजेंसियों को उनका कोई ठिकाना नहीं मिल पाया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि संभव है मुज्तबा खामेनेई की मौत हो चुकी हो, हालांकि ईरान ने इसे खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और फैसले ले रहे हैं।
इस बीच कुवैती अखबार अल-जरीदा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक हमले में घायल होने के बाद मुज्तबा को इलाज के लिए मॉस्को ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में फ्रैक्चर है और वह रूस के सैन्य विमान से वहां पहुंचे।
हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि न तो ईरान और न ही रूस ने की है, जिससे मुज्तबा खामेनेई को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है।











