13 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में गैस आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। LPG Cylinder Crisis जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं, क्योंकि कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Delhi NCR के कई इलाकों—नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद—में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। नोएडा के सेक्टर-18 में नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे घरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
डिस्ट्रीब्यूटर्स पर मनमानी का आरोप
प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि कुछ गैस डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडर देने के बदले मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
होटल-रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित
सिलेंडर की कमी का असर सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं पर ही नहीं बल्कि होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर समय पर न मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एजेंसियों का दावा—कोई वास्तविक कमी नहीं
वहीं गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि देश में घरेलू एलपीजी की कोई वास्तविक कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है। एजेंसियों के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में वितरण संबंधी समस्याओं के कारण अस्थायी दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव लंबा खिंचता है तो इसका असर ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों पर और ज्यादा देखने को मिल सकता है।











