चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में घुसा तेंदुआ, अर्थ प्रकाश बिल्डिंग के पास दिखने से इलाके में दहशत

12 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  मजार परिसर के CCTV में कैद हुई मूवमेंट, पुलिस और वन विभाग की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन Chandigarh के Sector 29, Chandigarh स्थित पीर की मजार और अर्थ प्रकाश बिल्डिंग के पास बुधवार रात एक Leopard दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि मजार परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया।

जानकारी के मुताबिक मजार में बुधवार को एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब एक परिवार वहां से बाहर निकल रहा था तो उन्हें पास ही तेंदुआ दिखाई दिया। परिवार ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जब मजार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई तो उसमें तेंदुआ साफ दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी और वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ अर्थ प्रकाश बिल्डिंग के आसपास भी घूमता हुआ देखा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

फिलहाल वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें मजार के पास स्थित जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन ने इलाके के लोगों से सतर्क रहने और रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।