12 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच Masoud Pezeshkian ने अमेरिका और इस्राइल के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें सामने रखी हैं। उनका कहना है कि तभी युद्ध खत्म हो सकता है जब ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता दी जाए, युद्ध में हुए नुकसान का हर्जाना दिया जाए और भविष्य में किसी भी हमले से बचाव के लिए ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।
Masoud Pezeshkian ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। उन्होंने बताया कि रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के दौरान ईरान ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
इस संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है, जिससे दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खासकर Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव के कारण तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है और ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है।
गौरतलब है कि मौजूदा संघर्ष 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ जब United States और Israel ने संयुक्त रूप से Iran के ठिकानों पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने भी इस्राइल के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
लगातार बढ़ते हमलों के बीच अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या कूटनीतिक प्रयासों से इस संघर्ष को जल्द खत्म किया जा सकेगा या नहीं।











