Haryana में बढ़ी गर्मी, 14 मार्च से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

11 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  मार्च की शुरुआत में ही Haryana में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा पहुंच गया। राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

सबसे अधिक तापमान Mahendragarh में 37.1°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा Narnaul में 36.5°C, Hisar में 36.2°C, Nuh में 35.9°C, Bhiwani और Charkhi Dadri में 35.8°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं Gurugram के अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान 35 से 35.6°C के बीच रहा।

Chandigarh में अधिकतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है।

14 मार्च से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

रात का तापमान भी बढ़ा

प्रदेश में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5.6 डिग्री ज्यादा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16°C Hisar और Panipat में दर्ज किया गया।

वहीं Ambala में रात का तापमान 21.1°C रहा, जो सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है। जबकि Chandigarh में न्यूनतम तापमान 19.3°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ उत्तर-पूर्वी जिलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे सुबह और रात के समय भी हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है।