11 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: महान भारतीय क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए बिजनेस परिवार से जुड़ी Sania Chandok के साथ शादी कर ली। यह शादी मुंबई में हुई, जिसके बाद अर्जुन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अर्जुन पेशे से क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ Indian Premier League (IPL) में भी खेलते हैं, हालांकि अभी तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।
अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में खेल रहे हैं। शुरुआत में वह Mumbai Indians का हिस्सा थे और अब Lucknow Super Giants के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल में शुरुआत में उन्हें करीब 20 लाख रुपये की सैलरी मिलती थी, जबकि हाल के सीजन में उनकी सैलरी लगभग 30 लाख रुपये प्रति सीजन बताई जाती है।
इसके अलावा अर्जुन घरेलू क्रिकेट में Goa cricket team का प्रतिनिधित्व करते हैं। रणजी ट्रॉफी मैच खेलने पर उन्हें प्रति दिन करीब 50 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं Vijay Hazare Trophy के एक मैच के लिए लगभग 50 हजार रुपये और Syed Mushtaq Ali Trophy के टी20 मैच के लिए करीब 17,500 रुपये की मैच फीस मिलती है। क्रिकेट ही अर्जुन तेंदुलकर की कमाई का मुख्य स्रोत माना जाता है, जबकि उनकी कुल नेटवर्थ को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।













