06 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: 6 मार्च 2026, शुक्रवार को पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि पर पूजा-पाठ और व्रत करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
आज कृष्ण तृतीया तिथि शाम 05:53 बजे तक रहेगी। वहीं गंड योग सुबह 07:06 बजे तक रहेगा। आज विष्टि करण शाम 05:53 बजे तक रहेगा, जबकि बव करण 7 मार्च की सुबह 06:31 बजे तक रहेगा।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
आज सूर्योदय सुबह 06:41 बजे और सूर्यास्त शाम 06:24 बजे होगा। चंद्रमा का उदय रात 09:14 बजे और चंद्रास्त सुबह 08:01 बजे होगा।
ग्रहों की स्थिति
आज सूर्य देव कुंभ राशि में विराजमान हैं, जबकि चन्द्र देव कन्या राशि में रात 10:18 बजे तक रहेंगे।
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से 12:56 बजे तक
अमृत काल: सुबह 04:23 बजे से 7 मार्च सुबह 06:06 बजे तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 11:05 बजे से 12:33 बजे तक
गुलिकाल: सुबह 08:09 बजे से 09:37 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 03:28 बजे से शाम 04:56 बजे तक
आज का नक्षत्र
आज हस्त नक्षत्र सुबह 09:29 बजे तक रहेगा। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को सामान्यतः निडर, साहसी, मेहनती और बुद्धिमान माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं और इसके देवता सविता (सूर्य का एक रूप) माने जाते हैं। इसका प्रतीक हाथ या बंद मुट्ठी है।













