06 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले ही विदेशों में जबरदस्त माहौल बन गया है और एडवांस बुकिंग में फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है। Ranveer Singh की इस फिल्म का पार्ट-2 ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने वाला है और ओवरसीज मार्केट में इसकी प्री-सेल्स तेज़ी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में ही वीकेंड के दौरान फिल्म ने करीब 600K डॉलर (लगभग 5.5 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग कर ली है। बुधवार को करीब 250K डॉलर, ओपनिंग डे के लिए 100K डॉलर और शुक्रवार-शनिवार के लिए भी लगभग 100K डॉलर की टिकटें बिक चुकी हैं। इस तरह फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में Jawan का शुरुआती रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जिसमें Shah Rukh Khan की फिल्म ने रिलीज से पहले करीब 300K डॉलर की प्री-सेल्स की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की ओवरसीज एडवांस बुकिंग जल्द ही 1.50 मिलियन डॉलर यानी करीब 13.7 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।













