चंडीगढ़, 5 मार्च 2026 Fact Recorder
Haryana Desk: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका और अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश तथा देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुरु का लंगर में सेवा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा का संदेश समाज में सद्भाव, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करता है।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और गुरुओं के आशीर्वाद से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और विकास के लिए भी प्रार्थना की।इस अवसर पर रवि कर्ण काहलों, राजेंद्र कुमार बिट्टू, निर्मल सिंह, परमीत सिंह बेदी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।













